भाजपा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि अपुष्ट और दुर्भावनापूर्ण आरोपों की आड़ में अराजक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है
भाजपा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि अपुष्ट और दुर्भावनापूर्ण आरोपों की आड़ में अराजक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है
भाजपा रविवार को प्रदेश स्तर पर अनैतिक और षड्यंत्रकारी राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला दहन करेगी। पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता रविवार को सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम के तहत जनता के सामने विपक्ष की पोल खोलेंगे।
भाजपा ने कहा विगत कुछ दिनों से कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी दल दिवंगत बेटी की मौत को लेकर घृणित राजनीति कर रहे हैं। लगातार बिना सबूतों के नए नए नाम जोड़कर, भाजपा नेताओं और देवभूमि की छवि को खराब करने एवं मृतक आत्मा को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के क्रम में उनकी कोशिश, केस अपील में सजायाफ्ता दोषियों को फायदा पहुंचाने की है। इसके दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व ने ऐसे राजनै...
