ABVP की 85% सीटों पर जीत, भाजपा ने बताया बड़ा संदेश; धामी सरकार की युवा नीतियों का किया उल्लेख
ABVP की 85% सीटों पर जीत, भाजपा ने बताया बड़ा संदेश; धामी सरकार की युवा नीतियों का किया उल्लेख
धामी नेतृत्व में युवा नीतियों पर भरोसे का दावा, छात्र संघ चुनावों में ABVP की प्रदेशव्यापी जीत
देहरादून, 29 सितंबर। उत्तराखंड के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदर्शन पर भाजपा ने प्रसन्नता जताते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा के अनुसार, प्रदेश के कॉलेज परिसरों में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर ABVP की जीत युवाओं के बीच संगठन की मजबूत उपस्थिति का संकेत है। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में ABVP प्रत्याशी नवदीप राणा की जीत को भी भाजपा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि छात्र संघ चुनावों के परिणामों को भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर स...
