भाजपा विधायक विनोद चमोली की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात में धौलास जमीन का मुद्दा प्रमुखता से उठा, सीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया
भाजपा विधायक विनोद चमोली की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात में धौलास जमीन का मुद्दा प्रमुखता से उठा, सीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया
भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैन्य सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल धौलास में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के लिए दी जमीन का आवंटन रद्द करने का आग्रह किया है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली से मुलाकात में सीएम ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है। पार्टी और सरकार ऐसी किसी भी विधर्मी मंशा को देवभूमि में सफल नहीं होने देंगे।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को मुलाकात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने विशेष वोट बैंक के लालच में लगातार देवभूमि के देववत्व को खराब करने का प्रयास करती रही है। ये नया खुलासा तो इसकी एक बानगी है। विवादित जमीन अल्पसंख्यक संस्थान ...