मंत्री गणेश जोशी ने इस परिवर्तन में फिक्की एफ.एल.ओ. जैसी संस्थाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया
मंत्री गणेश जोशी ने इस परिवर्तन में फिक्की एफ.एल.ओ. जैसी संस्थाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में फिक्की एफ.एल.ओ (FICCI FLO) द्वारा आयोजित फिक्की एफ.एल.ओ. सम्मलेन 2026 में प्रतिभाग किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन की थीम “सशक्त बनाने की शक्ति” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, सरकारी सहभागिता तथा सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ना है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिला नेतृत्व वाला विकास केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत और विशेषकर उत्तराखंड की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आजीविका संवर्धन एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज ...
