Sunday, April 19News That Matters

Tag: महापौर विकास शर्मा ने कहा— जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे और शहर के विकास में बाधा डाल रहे, विरोधियों से सकारात्मक राजनीति करने की अपील

Uncategorized
  महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे और शहर के विकास में बाधा डाल रहे, विरोधियों से सकारात्मक राजनीति करने की अपील   रुद्रपुर। नगर के ऐतिहासिक त्रिशूल चौक के शिलापट को लेकर उपजे विवाद पर महापौर विकास शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विरोधियों द्वारा किए जा रहे गतिरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नसीहत दी है कि आस्था के केंद्र और शहर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजनीति न की जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि लोकार्पण शिलापट में प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया है। महापौर विकास शर्मा ने जारी बयान में कहा कि त्रिशूल चौक शहर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जिसे कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बाहर लगे एक रिक्त पत्थर को लेकर किए जा रहे विवाद को अनावश्यक और निंदनीय बताया। महापौर ने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर जनता को गुमराह करने का प्र...

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यूसीसी कानून अपनी स्थापना के उद्देश्यों पर पूरी तरह खरा उतर रहा है और इसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने हैं

Uncategorized
  महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यूसीसी कानून अपनी स्थापना के उद्देश्यों पर पूरी तरह खरा उतर रहा है और इसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने हैं     रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू होने का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘यूसीसी दिवस’ गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गांधी पार्क में एक विशाल कार्यशाला एवं जन-सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महापौर विकास शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान महापौर के साथ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सरकार की...

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम के अभिन्न अंग हैं और उनकी मांगों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

Uncategorized
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम के अभिन्न अंग हैं और उनकी मांगों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है रूद्रपुर। शहर की स्वच्छता के प्रहरियों (पर्यावरण मित्रों) के वर्षाें पुराने आवासीय सपने को साकार करते हुए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को एक बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की। खेड़ा क्षेत्र में ईदगाह कमेटी से कब्जा मुक्त कराई गई 8 एकड़ सरकारी भूमि में से 1 एकड़ भूमि पर अब ‘वाल्मीकि कॉलोनी’ का निर्माण किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही रूद्रपुर, प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है जो अपने पर्यावरण मित्रों के लिए समर्पित आवासीय परिसर बनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक घोषणा से पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है। उन्होंने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे जा जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बता दें पर्यावरण मित्र पिछले कई वर्षों से आवासीय कालोनी बन...
महापौर विकास शर्मा ने कहा— जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी

महापौर विकास शर्मा ने कहा— जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी

Uncategorized
  महापौर विकास शर्मा ने कहा— जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी   नगर निगम द्वारा लगातार जारी विकास कार्यों की श्रृंखला में वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज क्षेत्र में महापौर विकास शर्मा ने शेर मोहम्मद के घर से शकील के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा और पार्षद नूरुद्दीन का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा। महापौर ने कहाा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर हम हर वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप का...