मुख्यमंत्री धामी के रुद्रपुर आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक ऐतिहासिक रोड शो बना ‘शिव बारात’
मुख्यमंत्री धामी के रुद्रपुर आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक ऐतिहासिक रोड शो बना ‘शिव बारात’
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को रुद्रपुर आगमन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। त्रिशूल चौक पर भव्य त्रिशूल के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री का रोड शो एक ‘शिव बारात’ के रूप में निकला, जिसकी दिव्यता और भव्यता ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। फूलों से विशेष रूप से सुसज्जित वाहन पर सवार मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान समूचा मार्ग ‘बम-भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ। इस ऐतिहासिक रोड शो का आकर्षक दृश्य तब देखने को मिल...
