मुख्यमंत्री धामी के विज़न से हरिद्वार–दिल्ली कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, एनएचएआई का 51 किमी एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर लगभग तैयार
मुख्यमंत्री धामी के विज़न से हरिद्वार–दिल्ली कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, एनएचएआई का 51 किमी एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर लगभग तैयार
आगामी अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। हरिद्वार में निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद न केवल शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करेंगी, बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।
एनएचएआई द्वारा विकसित की जा रही 51 किलोमीटर लंबी छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 46 किलोमीटर छह-लेन मार्ग का निर्मा...
