मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मोरनौला-जैती मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए ₹4.26 करोड़ मंजूर किए
मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मोरनौला-जैती मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए ₹4.26 करोड़ मंजूर किए
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सडक सुधारीकरण कार्यो के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों के तहत किये जाने वाले विकास कार्यो, जल उपचार संयत्रों की स्थापना, ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक निर्माण आदि के लिये कुल 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत मोरनौला जैती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 4.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 पर कोठगोदाम बाईपास मोटर रोड (काठगोदाम से रानीब...
