मुख्यमंत्री धामी ने नौटी में 37 चौपहिया व 48 दुपहिया क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण के लिए ₹42.39 लाख मंजूर किए
मुख्यमंत्री धामी ने नौटी में 37 चौपहिया व 48 दुपहिया क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण के लिए ₹42.39 लाख मंजूर किए
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि*
मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्यों में पार्किंग एवं व...
