Sunday, November 1News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री धामी से मिले चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री आर्य ...

मुख्यमंत्री धामी से मिले चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधि, बणगांव-चोपड़ा-कसलाना व दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्गों की स्वीकृति पर जताया आभार

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी से मिले चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधि, बणगांव-चोपड़ा-कसलाना व दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्गों की स्वीकृति पर जताया आभार     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अ...