Tuesday, April 21News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये पर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब अथवा इनके माननीय न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड हेतु तापीय विद्युत गृह का उपलब्ध न होने, बीती शीत ऋतु में कम वर्षा एवं बर्फबारी के फलस्वरूव अभी से ही नदियों में कम जलस्तर के फलरूवरूव प्रदेश के जलविद्युत उत्पादन में कमी परिलक्षित होने के कारण उत्तराखण्ड राज्य की विद्युत मांग एवं उपलब्धता में वर्ष 2023-24 में औसतन 400 मेगावाट का अन्तर अनुमानित है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के दौरान आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरा मोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी ली। उन्होंने जिला अधिकारी चंपावत को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को जिले के अन्य जगहों पर भी शुरू किया जाए। उन्होंने कहा जिले के अन्य स्थान जहां भी हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर स्पोर्ट्स को शुरू किया जा सकता है उन स्थानों को भी चिह्नित कर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज से क्षेत्र के युवाओं को भी जोड़ा जाए ताकि अधिक से अधिक युवा साहसिक गतिविधियों से जुड़ सकें और इस क्षेत्र में अपना स्वरोजगार अपना...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लिए

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लिए बनबसा के ग्राम भजनपुर में आयोजित प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व विजेता मजगांव की टीम को 21 हजार तथा उप विजेता उचोलिगोठ की टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें अनुशासन सिखाने के साथ ही जीवन में हमें आगे बढ़ना सिखाता है। प्रतियोगिता में मजगांव बनबसा ने उचौलीगोठ टनकपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर शिक्षा भारती आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह का शुभारम्भ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर शिक्षा भारती आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह का शुभारम्भ किया। उन्होने शिक्षा भारती आदर्श स्कूल के वार्षिक समारोह के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि आशा करता हूं कि ये संस्थान सफलता के नित- नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होने कहा आप लोगों के बीच आकर वे, अपने छात्र-जीवन की स्मृतियों में पहुंच गये हैं। बचपन का वो समय, वो दौर अलग ही था, रोज लगता था, हम ये बनेंगे हम वो बनेंगे आप लोगों को भी लगता होगा। उन्होने कहा हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है, यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम स्वयं की और अपने अस्तित्व की खोज करते हैं। एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। उन्होने कहा कि एक व्यक्ति बचपन में जिस ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्णागिरी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली, मथुरा एवं लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल गाड़ियों का संचालन किए जाने का अनुरोध किया है..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूर्णागिरी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई दिल्ली, मथुरा एवं लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल गाड़ियों का संचालन किए जाने का अनुरोध किया है.. रेल मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के जनपद चम्पावत अन्तर्गत टनकपुर में अवस्थित पूर्णागिरी शक्ति पीठ में चैत्र नवरात्रि से आगामी 03 माह तक प्रतिवर्ष पूर्णागिरी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह मेला दिनांक 09 मार्च से 09 जून तक आयोजित होगा। रेलवे द्वारा मेला अवधि के दौरान देश के विभिन्न स्थानों से टनकपुर हेतु अतिरिक्त रेल सेवाएं प्रदान की जाती रही है। किन्तु यह देखने में आया है कि प्रतिवर्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बना...

हल्द्वानी में आयोजित रैली में हजारों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग, सख़्त नकल विरोधी कानून का किया स्वागत.. मुख्यमंत्री धामी ने समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त करने की कि घोषणा.. 

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड से बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था समाप्त करने की कि घोषणा..  पी०सी०एस० एवं अन्य उच्च पद में साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रखा जाएगा साक्षात्कार में 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं नंबर तो देना होगा स्पष्टीकरण   *हल्द्वानी में आयोजित रैली में हजारों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग, सख़्त नकल विरोधी कानून का किया स्वागत।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि *समूह ’ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण वि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित ओबीसी मोर्चे के प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने अगर सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का कार्य किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित ओबीसी मोर्चे के प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने अगर सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का कार्य किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के बाद कहा था कि उनकी सरकार गरीबों व पिछड़ों को समर्पित सरकार है, अपने अद्वितीय कार्यों द्वारा उन्होंने अपने इस संकल्प को चरितार्थ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री. मोदी जी की प्रेरेणा से हमारी सरकार भी लगातर प्रदेश की जनता की सेवा में लगी है। आज, चाहे जन धन योजना हो, आवास योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, उज्जवला योजना हो, किसान सम्मान निधि हो या फिर 80 करोड़ लोगों को राशन देने का कार्य हो मोदी सरकार ने हर योजना को गरीबों और पिछड़ों को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की प...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आत्मनिर्भर टिहरी की संकल्पना’ विषय पर प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ संवाद किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘आत्मनिर्भर टिहरी की संकल्पना’ विषय पर प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बाल विधायकों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इन मेधावी बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि हमेशा एक प्रण लेकर आगे बढ़ें, कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, लीडर की भूमिका में रहकर कार्य करें। जिस समय जो कार्य कर रहे हों, उस समय पूरा ध्यान उस कार्य पर होना चाहिए। समय के महत्व को समझना जरूरी है। जो समय निकल गया वह कभी वापस नहीं आयेगा, इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से कहा कि परीक्षा के समय तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करें। कोई भी कार्य बोझ समझकर नहीं करना चाहिए। कार्य के प्रति मन में उत्साह हो तो कोई भी मुकाम हांसिल किया जा सकता है। बच्चों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उन्होंने लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम के...