Wednesday, September 16News That Matters

Tag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ में जिलाधिकारी ने 1310 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ में जिलाधिकारी ने 1310 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी(वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में डोईवाला ब्लाक की दूरस्थ न्याय पंचायत लालतप्पड़ माजरी ग्रांट के सामुदायिक केंद्र में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आम जनता को लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी के समक्ष 110 शिकायतें/समस्याएं रखी, जिसमें से 23 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 1310 लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अपर जिला अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन व टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने का लोकार्पण किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन व टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने का लोकार्पण किया     लोकार्पण योजनाओं में - 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया जिसके अंतर्गत सूखाताल झील का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। योजना अंतर्गत स्थल पर दो झीलों का निर्माण व उनके मध्य डक्ट का निर्माण , झील में पानी की शुद्धता हेतु एयरेशन प्लांट की स्थापना, 9 दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक का निर्माण व विकसित स्थल पर प्रवेश हेतु मुख्य मार्ग से लगते हुए लिफ्ट एवं ट्रांजिट भवन का निर्माण एवं झील के चारों तरफ पैदल पथ का निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास योजना अंतर्गत स्वीकृत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त हेतु कुल ₹ 315 करोड़ तथा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम एवं द्वितीय किश्त हेतु भारत सरकार से प्राप्त कुल ₹ 94 करोड की धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में संबंधित त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तान्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अन्तर्गत राज्य पोषित सरकारी भ्योल रूपसियाबगड जल विद्युत परियोजना (120 मे०वा०) के लिए कैट प्लान ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तहसील दिवस को सुशासन और जनसेवा का प्रभावी मंच बनाया जा रहा है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तहसील दिवस को सुशासन और जनसेवा का प्रभावी मंच बनाया जा रहा है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान के दौरान आम आदमी से जुडी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जायेगा। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को प्रेषित पत्र में प्रदेश के जनपदों में तहसील दिवस के अवसर पर ‘‘प्रशासन गाँव की ओर अभियान’’ आरम्भ किये जाने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने कहा है कि तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्र की आवश्यकता तथा इस क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहले से सर्वे कर वंचित लोगों की पहचान कर मौके पर ही आवेदन भरवाए जाएंगे।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहले से सर्वे कर वंचित लोगों की पहचान कर मौके पर ही आवेदन भरवाए जाएंगे।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में 17 दिसम्बर 2025 से 45 दिनों तक ‘‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’’ अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में कैंम्प लगाकर आम आदमी से जुडी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित 23 विभाग शामिल रहेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किये गए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को प्रे...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाते हुए शासन ने सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज के लिए वित्तीय व प्रशासनिक अनुमोदन जारी कर पीजी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाते हुए शासन ने सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज के लिए वित्तीय व प्रशासनिक अनुमोदन जारी कर पीजी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 311/2025 के क्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पी.जी. कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति और निरीक्षण रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ना किसान की मेहनत राज्य के विकास की ताकत है और सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गन्ना किसान की मेहनत राज्य के विकास की ताकत है और सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।     हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय अधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर और गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उपस्थित किसानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें “किसान पुत्र” की उपाधि से सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत और सम्मान प्रकट किए जाने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरकार किसानों के हित में समर्पित है और किसानों की आय बढ़ाने व उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की मांगों व भावना के अनुरूप गन्ने का समर्थन मूल्य ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना से ‘आदर्श चंपावत’ को मिला नया लोगो, जो संस्कृति, प्रकृति और प्रगति का प्रतीक बना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना से ‘आदर्श चंपावत’ को मिला नया लोगो, जो संस्कृति, प्रकृति और प्रगति का प्रतीक बना।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना से ‘आदर्श चंपावत’ को मिला नया लोगो, जो संस्कृति, प्रकृति और प्रगति का प्रतीक बना। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विधिवत विमोचन किया। यह लोगो मुख्यमंत्री श्री धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर आधारित है, जिसके माध्यम से चंपावत को शासन, विकास, जनसहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन का ‘मॉडल जिला’ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है। *लोगो की आधिकारिक व्याख्या* ऐतिहासिक मंदिर का प्रतीक — लोगो के केंद्र में दर्शाया गया मंदिर चंपावत की प्राचीन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि विकास की यात्रा में हमारी आस्था, परंपरा और गौरवशाली इतिहास सदैव मूल आधार रहेंगे। हरियाली और पर्वतीय पृष्ठभूमि — लोगो में दर्शाई गई हरिय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल हैं। ...