यमुना की सफाई के मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है : महाराज
यमुना की सफाई के मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है : महाराज
देहरादून/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने काम करेंगे।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र यादव के समर्थन में देवभूमि पार्क में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार चल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा से दूर रखा है।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि देश की राजध...
