युवाओं के भविष्य की रक्षा को धामी सरकार का बड़ा कदम, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए लागू किया देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून
युवाओं के भविष्य की रक्षा को धामी सरकार का बड़ा कदम, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए लागू किया देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। अब वे विश्वविद्यालय से निकलकर जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम और क्षमताओं के बल पर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा ...
