राजपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कहा— नए-नए नाम उछालकर दिवंगत बेटी की आत्मा का अपमान कर रही है कांग्रेस
राजपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने कहा— नए-नए नाम उछालकर दिवंगत बेटी की आत्मा का अपमान कर रही है कांग्रेस
भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। वहीं आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार बार साजिशन नए नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने कांग्रेस पर नकारत्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडि...
