राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने डायल–112 कंट्रोल रूम का भ्रमण कर त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली की सराहना
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने डायल–112 कंट्रोल रूम का भ्रमण कर त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली की सराहना
आज दिनांक 13 जून, 2025 को *राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर* ने सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक *उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक* की। बैठक में *महिलाओं की सुरक्षा और समन्वित प्रयासों की समीक्षा* की गई। बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, श्रीमती कुसुम कण्डवाल, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, श्री ए.पी. अंशुमान, समस्त पुलिस महानिरीक्षकगण, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गयी। सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं...
