रैन बसेरों में ठहरे लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते नजर आए महापौर विकास शर्मा
रैन बसेरों में ठहरे लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते नजर आए महापौर विकास शर्मा
रुद्रपुर । हाड़ कपा देने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बीच शासन-प्रशासन की मुस्तैदी परखने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) विनय रूहेला गुरुवार रात सड़कों पर उतरे। महापौर विकास शर्मा के साथ उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का गहन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की सघन जांच के बाद दर्जा मंत्री ने न केवल संतोष व्यक्त किया, बल्कि महापौर द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई।
निरीक्षण के दौरान दर्जा मंत्री विनय रूहेला ने रैन बसेरे में ठहरे हुए लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल पू...
