लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है : जोशी
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है : जोशी
देहरादून, 23 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज निकाय चुनाव के दृष्टिगत लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवसर के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 (विजय कॉलोनी ) बूथ संख्या 77, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कालीदास रोड़ में अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी एवं परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को प्रेरित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही अपने राज्य और देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है।" उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों से बढ़-चढ...
