वर्तमान में लगभग 9.000 हेक्टेयर भूमि पर 28,000 से अधिक कृषकों द्वारा सगन्ध फसलों की खेती की जा रही है : जोशी
वर्तमान में लगभग 9.000 हेक्टेयर भूमि पर 28,000 से अधिक कृषकों द्वारा सगन्ध फसलों की खेती की जा रही है : जोशी
देहरादून, 04 जनवरी। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषकों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उक्त बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री ने बैठक के दौरान राज्य में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया और कई महत्वपूर्ण सुझाव के साथ लंबित प्रस्तावों की भारत सरकार से स्वीकृति का अनुरोध भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि...
