श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादाई सत्र का आयोजन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से एक दिवसीय काउंसलिंग एण्ड मोटीवेश्नल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। इसी सोच को केंद्र में रखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उन्हें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्म...









