मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी/ऊधमसिंहनगर में लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी/ऊधमसिंहनगर में लिया जायजा
*हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश के शहरों को बेहतर सुविधाओं, सुंदर स्वरूप और सुनियोजित विकास से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर विभिन्न प्रस्तावित और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करद अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
*शहर के चौराहों को मिलेगी नई पहचान*
हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में विकास एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हल्द्वानी स्थित हैराखान चौराहे पर मानसखंड थीम आधारित रोटरी तथा कुसुमखेड़ा ...
