श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
देहरादून। गुरु की नगरी देहरादून इन दिनों श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर है। प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस वर्ष भी पूरे भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में देश-विदेश से पहुंच रही संगतों की भारी भीड़ उमड़ रही है और चारों ओर जयकारों, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज वह पावन स्थल है जहाँ आने वाली संगतों और श्रद्धालुओं की मन्नतें और मुरादें पूरी होती हैं। वर्ष भर देश-विदेश से श्रद्धालु इस पावन अवसर की प्रतीक्षा करते हैं। इस वर्ष भी लाखों की संख्या में संगतें और श्रद्धालु देहरादून पहुँच...