सैनिक कल्याण मंत्री ने किया ऐलान, 71 बलिदानियों की पवित्र मिट्टी लाने हेतु 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक होगी शहीद सम्मान यात्रा
सैनिक कल्याण मंत्री ने किया ऐलान, 71 बलिदानियों की पवित्र मिट्टी लाने हेतु 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक होगी शहीद सम्मान यात्रा
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन पहुंचकर आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और इसकी गरिमा व भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह और शहीद सम्मान यात्रा 2.O की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानी छूट...
