राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुई विस्तृत चर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में युवाओं से किया संवाद, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुई विस्तृत चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
संवाद के दौरान युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। युवाओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव भी रखे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति...