मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को रेलवे विकास की ऐतिहासिक रफ्तार, हर्रावाला स्टेशन बना प्रगति का नया प्रतीक
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को रेलवे विकास की ऐतिहासिक रफ्तार, हर्रावाला स्टेशन बना प्रगति का नया प्रतीक
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन दून घा...
