मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा उत्तराखण्ड, हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा उत्तराखण्ड, हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्...
