विकास और विश्वास के 4 साल, हल्द्वानी में भाजपा हीं भाजपा
विकास और विश्वास के 4 साल, हल्द्वानी में भाजपा हीं भाजपा
उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में 21 मार्च को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में पहुंच रहे हैं। इस जनसभा के जरिए भाजपा कुमाऊं की विधानसभा सीटों को साधने के साथ ही कांग्रेस के गढ़ को कमजोर करने की कोशिश करेगी जो कुमाऊं के 6 जिलों में मिशन 2027 की शुरुआत भी होगी। बताया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख लोगों की पहुंचने की संभावना है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को कांग्रेस के गढ़ से बड़ी जनसभा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से मिशन 2027 का शंखनाद करेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। इससे पहले देश के ग...
