मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर STF का बड़ा प्रहार, हेली टिकट फ्रॉड की 180 फर्जी लिंक ध्वस्त
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर STF का बड़ा प्रहार, हेली टिकट फ्रॉड की 180 फर्जी लिंक ध्वस्त
उत्तराखण्ड में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में हेली बुकिंग फ्रॉड से जुड़े गिरोहों पर सख्त प्रहार करते हुए अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक, 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर और 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को निष्क्रिय कराया गया है।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार हर अपडेट ले रहे हैं, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
दरअसल, हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान खासतौर पर केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा क...
