मुख्यमंत्री धामी की पहल से 44,602 शिकायतें प्राप्त, 30,509 का त्वरित निस्तारण कर सरकार ने दिखाई कार्यकुशलता
मुख्यमंत्री धामी की पहल से 44,602 शिकायतें प्राप्त, 30,509 का त्वरित निस्तारण कर सरकार ने दिखाई कार्यकुशलता
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम राज्य में सुशासन, त्वरित सेवा प्रदाय और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कर रही है।
कार्यक्रम की 06 फरवरी, 2026 तक की प्रगति के अनुसार, राज्यभर में इस अभिनव पहल को व्यापक जनसमर्थन मिला है और बड़ी संख्या में नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हुआ है।
अब तक राज्य के सभी 13 जनपदों में कुल 581 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 4,59,719 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया। आज के...
