Sunday, April 19News That Matters

Tag: after three days of intensive search

कोटद्वार में विगत तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, तीन दिवस की गहन सर्चिंग के उपरान्त SDRF ने आज बरामद किए तीनो के शव।*

उत्तराखंड, देहरादून
*कोटद्वार में विगत तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, तीन दिवस की गहन सर्चिंग के उपरान्त SDRF ने आज बरामद किए तीनो के शव।* दिनाँक 10 सितम्बर 2022 को थाना कोटद्वार ने SDRF टीम को सूचित किया था कि विगत दिवस, दुगड्डा पेट्रोल पंप क्षेत्र में 03 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले थे, जिनके बाद से न तो उनसे कोई संपर्क हो पाया है और न ही उनकी कोई सूचना मिल पाई है। आसपास के क्षेत्रों में पता करने पर मालूम हुआ कि तीनों युवकों को झूला पूल स्टेडियम के पास नदी के किनारे देखा गया था। जिस पर उनके नदी में डूबने की संभावना पर उनकी सर्चिंग के लिए SDRF टीम की सहायता मांगी गई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर SDRF टीम द्वारा नदी किनारे संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज प्रातः SDRF टीम द्वारा पांचवे मील...