Wednesday, September 16News That Matters

Tag: Almora.

मुख्यमंत्री ने किया आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग। मुख्यमंत्री ने हवाल बाग अल्मोड़ा में किया 298 करोड़ की 37 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग। मुख्यमंत्री ने हवाल बाग अल्मोड़ा में किया 298 करोड़ की 37 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। जनपद अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक चेतना का ध्वजवाहक- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में आयोजित आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 298 करोड़ की 37 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 39 करोड़ लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं 259 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाजार को प्राचीन स्वरूप में चरणबद्व तरीके से पुनः विकसित किए जाने, महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का जीर्णोद्वार किए जाने, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में एन0आई0सी0यू0 यूनिट, सी0टी0 स्कैन मशीन, एम0आर0आई0 मशीन स्था...