Sunday, April 19News That Matters

Tag: Ayushman became the lifeblood for 80 year old Smt. Mohini Devi of Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले की 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मोहिनी देवी के लिए जीवनदायिनी बनी आयुष्मान

उत्तराखंड, देहरादून
पिथौरागढ़ जिले की 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मोहिनी देवी के लिए जीवनदायिनी बनी आयुष्मान *- पहले आयुष्मान कार्ड न होने की स्थिति में उपचार पर ₹4.50 लाख हुए खर्च, जबसे बना आयुष्मान कार्ड मुफ्त में हो रहा उपचार* *- गदगद भाव से लाभार्थी के परिजन ने प्रदेश की जनता से की आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील* *- पिथोरागढ़ के मनोज ने माताजी के नि:शुल्क उपचार के दौरान सुनाई आपबीती* देहरादूनः 'आप सजग हैं और आपको जानकारी है तो आपकी परेशानी का हल आसान हो जाता है। फील्ड चाहे कोई भी हो, आपको कोई हरा नहीं सकता। लेकिन अगर आप सजग नहीं हैं तो दिक्कत है'। यह बात पिथोरागढ़ निवासी मनोज पांडे के मामले में भी चरितार्थ होती है। वह बताते हैं कि पहले उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी नहीं थी, या उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो उन्होंने अपनी माता जी के उपचार पर 4.50 लाख के करीब खर्च कर दिए। यानी अग...