Monday, April 20News That Matters

Tag: ‘Blood Donation Amrit Mahotsav’ will start in the state from September 17. * Chief Minister and Health Minister will start from Dehradun *

सूबे में 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’* *मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री देहरादून से करेंगे शुभारम्भ*

उत्तराखंड, देहरादून
*सूबे में 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’* *मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री देहरादून से करेंगे शुभारम्भ* *प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे महा-रक्तदान शिविर* देहरादून, 15 सितम्बर 2022 प्रदेशभर के रक्तकोषों में ब्ल्ड की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी रहे तथा किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर आसानी ब्ल्ड मिल सके। इसी उद्देश्य को लेकर भारत सरकार के अह्वान पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत देहरादून स्थित पुलिस लाइन से करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने ...