एसजीआरआर संस्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
एसजीआरआर संस्थानों में धूमधाम के
साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने अमर वीर शहीदों केा याद किया व एक से बढ़कर एक राष्ट्रप्रेम की प्रस्तुतियां दीं।
श्री दरबार साहिब परिसर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया। इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंतत्रा दिवस की शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय पथरी बाग कैंपस में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत ने विश्वविद्यालय प्रांगण में सुबह 9ः45 बजे ध...
