प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।
प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।
मंत्री ने कहा कि परिवहन हमारे प्रदेश में आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, विगत 6 वर्षों में परिवहन निगम द्वारा राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 21 आरआई आफिस संचालित हैं जो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बड़े शहरों में फिटनेस सेन्टर खोले गये हैं तथा 4 नये फिटनेस सेन्टर खोलने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फिटनेस टीम के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में बसे गांवों में भी फिटनेस सेन्टर की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी।
मंत्री ने कहा कि हाल की ही कैबिनेट में दुर्घटना में...