Sunday, April 19News That Matters

Tag: Clean Politician Award given to Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister was felicitated in a program organized by Nityananda Swami Janaseva Samiti.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदान किया गया स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदान किया गया स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले अन्य लोगों का भी हुआ सम्मान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वामी जी की 94 वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के साथ ही संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा एवं सांस्कृतिक सम्पदा से जुड़े 5 लोगों के साथ अन्य दो लोगों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया गया। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम पायद...