प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारी बारिश के बीच दून में शहीदों के आवास पहुँचकर सीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारी बारिश के बीच दून में शहीदों के आवास पहुँचकर सीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
*शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को श्रद्धांजलि दी*
देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां उनके द्वारा शहीदों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया।...
