राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एम्स ऋषिकेश में ‘वर्ल्ड ट्रॉमा डे’ के अवसर पर ट्रॉमा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एम्स ऋषिकेश में ‘वर्ल्ड ट्रॉमा डे’ के अवसर पर ट्रॉमा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
ऋषिकेश/राजभवन देहरादून 17 अक्टूबर, 2022
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एम्स ऋषिकेश में ‘वर्ल्ड ट्रॉमा डे’ के अवसर पर ट्रॉमा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान राज्यपाल ने एम्स के ट्रॉमा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001804278 व रक्तदान कैम्प का उद्घाटन भी किया।
राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ सहित हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रॉमा चिकित्सा के संबंध में जागरुक करें। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना एक बड़ी चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।...