Sunday, April 19News That Matters

Tag: jawans and other people at Police Line Dehradun.

पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पुलिस लाईन देहरादून में पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज से 02 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत स्वच्छता, रक्तदान एवं सेवाभाव के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य से हम अनेक लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई रक्तकोष पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त एव...