Sunday, April 19News That Matters

Tag: Officials of Akhil Garhwal Sabha and Kurmanchal Cultural and Welfare Council met the Chief Minister. Expressed gratitude to the Chief Minister for declaring Harela and Igas Bagwal as public holidays.

मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट। हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट। हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंग...