‘Powering India’s Industrial Growth’ पर मुख्यमंत्री धामी का विजन, उद्योग जगत के सामने रखा निवेश और रोजगार से सशक्त उत्तराखंड का रोडमैप
‘Powering India’s Industrial Growth’ पर मुख्यमंत्री धामी का विजन, उद्योग जगत के सामने रखा निवेश और रोजगार से सशक्त उत्तराखंड का रोडमैप
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखण्ड की औद्योगिक पहचान में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गद...