कांवड़ यात्रा में दुरस्त रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाः डॉ0 धन सिंह रावत* *कहा, मुख्य चिकित्साधिकारी रखें व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी*
*कांवड़ यात्रा में दुरस्त रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाः डॉ0 धन सिंह रावत*
*कहा, मुख्य चिकित्साधिकारी रखें व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी*
*कांवड़ यात्रा क्षेत्र में संचालित होंगे 40 चिकित्सा सुविधा केंद्र*
*डेंगू संक्रमण को लेकर उठायें प्रभावी कदम, चलायें सघन अभियान*
*एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में शीघ्र तैनात होगा सर्जन*
कावाड़ यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद रखा जाय। यात्रा के दौरान जरूरतमंदों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाय। कांवड यात्रा क्षेत्र में संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखेंगे। यात्रा क्षेत्र में 40 चिकित्सा सुविधा केन्द्र संचालित होंगे, जिनमें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बरसात में डेंगू का ख़तरा बढ़ जाता है, डेंगू संक्रमण से बचने के लिये अभी से प्रभावी कदम उठाये जाये। डेंगू के मरीजों क...
