विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए।
चारधाम यात्रा 2022
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए।
हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए।
कल 27 अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे
19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे
गंगोत्री/ उत्तरकाशी:
26 अक्टूबर
उत्तराखंड के चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज बुद्धवार अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा -अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये।
इस अवसर पर हजारो श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।
मां गंगा की उत्सव डोली समारोहपूर्वक जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी(मार्कण्डेय पुरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अप...
