Sunday, November 1News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।

मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।

राज्य, शिक्षा
   *प्रदेश के " पर्यावरण मित्रों " को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा। *मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन। *विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता। *6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ। *मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा। देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने...
मंत्रालय बंटे अब नौकरशाही में होगा फेरबदल: शासन स्तर पर होमवर्क शुरू, सीएम और मंत्रियों की परिक्रमा करने लगे अधिकारी

मंत्रालय बंटे अब नौकरशाही में होगा फेरबदल: शासन स्तर पर होमवर्क शुरू, सीएम और मंत्रियों की परिक्रमा करने लगे अधिकारी

उत्तराखंड
मंत्रालय बंटे अब नौकरशाही में होगा फेरबदल: शासन स्तर पर होमवर्क शुरू, सीएम और मंत्रियों की परिक्रमा करने लगे अधिकारी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलाव की शुरुआत शासन स्तर से करेंगे। इसका होमवर्क शुरू हो गया है। कतिपय अधिकारियों ने भी तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं   कतिपय अधिकारियों ने तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।   अपने मंत्रियों को मंत्रालय बांटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब आने वाल...

उत्तराखंड: सरकारी विभागों में तीन साल से खाली पड़े पद होंगे समाप्त, पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिश स्वीकार

उत्तराखंड
उत्तराखंड: सरकारी विभागों में तीन साल से खाली पड़े पद होंगे समाप्त, पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिश स्वीकार प्रदेश में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले व भर्ती में देरी को छोड़कर सरकारी विभागों में तीन साल से अधिक समय से खाली पड़े पद समाप्त होंगे। राज्य सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की इस सिफारिश स्वीकार कर लिया है। यह खुलासा आयोग की सिफारिशों पर विधानसभा के पटल पर बुधवार को रखी गई कार्यवाही रिपोर्ट (एक्शन टेकन रिपोर्ट) से हुआ। पदों को समाप्त करने की आयोग की सिफारिश पर कार्मिक विभाग को कार्रवाई करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, खर्च पर नियंत्रण के लिए सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की सिफारिश भी मानी गई है। आयोग ने 2021-26 के लिए सरकार को 43 महत्वपूर्ण सिफारिशें सौंपी थीं। इन सिफारिशों पर सरकार ने कार्यवाही रिपोर्ट सदन पटल पर रखी।   राज्य के पूर्व मुख्य सचिव ...
सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा

सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा

उत्तराखंड, राज्य
सीएम धामी ने किया वादा पूरा: बुजुर्ग दंपती की बढ़ाई पेंशन, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा धामी सरकार ने गरीब निर्धन, बेसहारा बुजुर्ग दंपतियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में अब बुजुर्ग पति-पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पात्र बुजुर्ग दंपति को वृद्धावस्था पेंशन में प्रति माह 2800 रुपये के हिसाब से सालाना 33600 रुपये मिलेंगे। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना में अभी तक परिवार में पति या पत्नी दोनों में से किसी एक को ही पेंशन का लाभ मिलता है। दिसंबर 2021 में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्धावस्था पेंशन को प्रतिमाह 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया था।   इसके साथ ही पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने की घोषणा की थी। नई सरकार क...

उत्तराखंड: अधिकारियों की एसीआर लिखने के अधिकार पर मंत्रियों के एक सुर, मुख्यमंत्री धामी के फैसले पर सभी की निगाहें

Uncategorized
उत्तराखंड: अधिकारियों की एसीआर लिखने के अधिकार पर मंत्रियों के एक सुर, मुख्यमंत्री धामी के फैसले पर सभी की निगाहें   प्रदेश के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने नई सरकार में मंत्रियों के उच्च अधिकारियों की एसीआर लिखने का जो मुद्दा उठाया, अब विभाग बंटवारे के बाद मंत्री भी उस पर एकजुट नजर आ रहे हैं। अमर उजाला ने बुधवार को जानी मंत्रियों के मन की बात। दरअसल, पिछली सरकार में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थित बनी रही। एक मंत्री के साथ तो अधिकारी का विवाद खूब सुर्खियों में रहा। तभी से इस मुद्दे को भी हवा मिलने लगी थी कि ब्यूरोक्रेसी को नियंत्रण में रखने के लिए मंत्रियों के पास पूर्व की भांति उच्च अधिकारियों की एसीआर(वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) लिखने का अधिकार होना चाहिए।   नई सरकार आई तो पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी शुरुआत कर दी।...
ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग में सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग में सड़क हादसे में मौत

राज्य, शिक्षा
हल्द्वानी : ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की देर रात रानीबाग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस करने के साथ चालक को भी पकड़ लिया जाएगा। सूर्याजाला के बलौट निवासी धीरेंद्र सिंह का बेटा गणेश सिंह हल्द्वानी के किसी होटल में नौकरी करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी के बाद मंगलवार रात वह अपनी बाइक से घर को लौट रहा था। लेकिन रानीबाग में एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को स...

चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Uncategorized
चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 67.22 करोड़ का बजट पारित किया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के स्थायी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बीकेटीसी कार्यालय में हुई बैठक में कुल 67.22 करोड़ का बजट पारित किया गया, जिसमें से बदरीनाथ मंदिर से 34.44 करोड़ और केदारनाथ मंदिर से 32.78 करोड़ की आय प्रस्तावित है। मंदिरों से होने वाली आय के सापेक्ष व्यय को समान रूप से प्रस्तावित किया गया। बैठक में आगामी बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से इलाज...
उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर

उत्तराखंड
उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में धामी सरकार का 21 हजार करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा खर्च वेतन-पेंशन पर उत्तराखंड में चार महीने के लिए पेश किए गए लेखानुदान में किए गए प्रावधान में सबसे ज्यादा खर्च वेतन और पेंशन पर ही होगा। सरकार करीब 3700 करोड़ रुपये ऋण अदायगी और ब्याज अदायगी पर खर्च करेगी। नए वित्तीय वर्ष के कुल 62 हजार 468 करोड़ बजट में से 24 हजार 77 करोड़ खर्च वेतन और पेंशन पर होना है। लेखानुदान में कुल 21 हजार 117 करोड़ में से आठ हजार 25 करोड़ का खर्च वेतन और पेंशन पर किया जाएगा। सालभर में सरकार कर्मचारियों के वेतन पर 17390 करोड़ खर्च करती है, जिसमें से इस लेखानुदान में 5796 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार, पेंशन के लिए सालभर में 6687 करोड़ में से लेखानुदान में 2229 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार ने ब्याज अदायगी के लिए लेखानुदान में 2275 करोड़, ऋण अदायग...

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखंड
  विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 30 मार्च उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। मंगलवार को विपक्ष की तीखे तेवरों के चलते सदन स्थगित करना पड़ा था। आज सरकार पूरी तैयारी के साथ पहुंची है। वहीं विपक्ष भी सदन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। सदन की शुरुआत सबसे पहले पूर्व विधायक हरबंस कपूर और गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि देकर होगी। इसके बाद सरकार की ओर से दो अध्यादेश भी विधेयक के रूप में पेश किए जा सकते हैं। इससे पूर्व मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी। अभिभाषण में महंगाई को रोकने को लेकर कोई जिक्र यशपाल आर्य विधायक ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में महंगाई को रोकने को लेकर कोई जिक्र ही नहीं है। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहि...
उत्तराखण्ड नैनी झील में मिला युवक का शव, मौत के कारणों को लेकर संशय

उत्तराखण्ड नैनी झील में मिला युवक का शव, मौत के कारणों को लेकर संशय

आस्था, कारोबार
नैनीताल । यहां नैनी झील में युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के जेब में मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त शहर के तल्लीताल दुर्गापुर हरिनगर निवासी राहुल के रूप में हुई है जो ढोल बजाने का काम करता था युवक के मौत के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तल्लीताल डांठ के समीप कुछ लोगों ने झील में एक शव देखा। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा नाव की मदद से शव को फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को पैंट को जेब से मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर मौजूद राहुल के पिता गरीबदास ने अपने बेटे की शिनाख्त की। उप निरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना द...