Sunday, November 1News That Matters

Author: admin

चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

उत्तराखंड
चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पारित किया 67.22 करोड़ का बजट, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 67.22 करोड़ का बजट पारित किया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट पास करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के स्थायी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बीकेटीसी कार्यालय में हुई बैठक में कुल 67.22 करोड़ का बजट पारित किया गया, जिसमें से बदरीनाथ मंदिर से 34.44 करोड़ और केदारनाथ मंदिर से 32.78 करोड़ की आय प्रस्तावित है। मंदिरों से होने वाली आय के सापेक्ष व्यय को समान रूप से प्रस्तावित किया गया। बैठक में आगामी बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से इलाज की ...
भोजनमाता की बेटी रश्मिपंत का आईआईटी में आल इंडिया रैंक 49 रैंक

भोजनमाता की बेटी रश्मिपंत का आईआईटी में आल इंडिया रैंक 49 रैंक

आस्था, कारोबार
नैनीताल, कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में बीएससी की छात्रा रश्मि पंत ने आईआईटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परिसर के साथ साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को गौरवान्वित किया है। रश्मि बचपन से मेधावी छात्रा रही है। रश्मि पन्त ने आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है, उनका आईआईटी कानपुर में चयन हुआ है। रश्मि ने पिथौरागढ़ जिले म राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से प्राथमिक शिक्षा के बाद कक्षा-6 से 12 तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज बेरीनाग से प्राप्त की। रश्मि वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है। उसने आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है, उनका आईआईटी कानपुर में चयन हुआ है। रश्मि की माता प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता हैं। रश्मि ने अपनी इस उपलब्धि से भट्टीगांव व पूरा बेरीनाग क्षेत्र को गौरवान्वित किया ...

उत्तराखंड: प्रदेश में नए सत्र से 1802 प्राथमिक और 298 जूनियर हाईस्कूल बनेंगे उत्कृष्ट, शिक्षा निदेशालय ने किया प्लान तैयार

Uncategorized
उत्तराखंड: प्रदेश में नए सत्र से 1802 प्राथमिक और 298 जूनियर हाईस्कूल बनेंगे उत्कृष्ट, शिक्षा निदेशालय ने किया प्लान तैयार प्रदेश में नए शिक्षा सत्र से 1802 प्राथमिक और 298 जूनियर हाईस्कूल उत्कृष्ट बनेंगे। मुख्य सचिव के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक इन स्कूलों में शिक्षक एवं कंप्यूटर सहित हर तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश में कई प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों की स्थिति ठीक नहीं है। कई स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए न तो फर्नीचर है न ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था। प्राथमिक में 400 से अधिक स्कूल भवन जर्जर हैं। 816 स्कूलों में बिजली तो 1500 से अधिक स्कूलों में पेयजल नहीं है। हैरानी की बात यह है कि माध्यमिक के बच्चों के लिए भी पर्याप्त फर्नीचर तक नहीं है।   ...
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक: 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक: 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति

उत्तराखंड
  भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक: 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बनाई जाएगी रणनीति धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी [24/06, 21:25] Boltauttarakhand: सावंत क़े शपथ ग्रहण में पहुंचे धामी: दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर बोले- विकास के नए आयाम छुएगा गोवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा में प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में गोवा विकास के ...
सावंत क़े शपथ ग्रहण में पहुंचे धामी: दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर बोले- विकास के नए आयाम छुएगा गोवा

सावंत क़े शपथ ग्रहण में पहुंचे धामी: दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर बोले- विकास के नए आयाम छुएगा गोवा

उत्तराखंड, राज्य
सावंत क़े शपथ ग्रहण में पहुंचे धामी: दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर बोले- विकास के नए आयाम छुएगा गोवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा में प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रमोद सावंत को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में गोवा विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा मुख्यमंत्री धामी सोमवार को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने गए। सावंत को बधाई देने के साथ ही धामी ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं। 28 मार्च...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे पूर्व सीएम

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे पूर्व सीएम

उत्तराखंड
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे पूर्व सीएम उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत से मुलाकात की। हरीश रावत निमंत्रण मिलने के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कांग्रेस नेता के देहरादून में ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। धामी ने पूर्व सीएम के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।   शपथ ग्रहण में नहीं जाने का बताया था कारण इससे पहले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में हरीश रावत समेत पूरी कांग्रेस से कोई भी विपक्षी नेता शामिल नहीं हुआ था। इसके बाद हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें सम्मान के साथ नहीं बुलाया गया था। अगर ससम्मान बुलाया जाता तो वे कार्...
उत्तराखंड: प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी

उत्तराखंड: प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी

उत्तराखंड
उत्तराखंड: प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनने पर रितु खंडूरी ने कहा- पहले तो पढ़ाई शुरू करनी होगी रितु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन भरन के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। उन्होंने इस निर्णय की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की महिलाओं का सम्मान बताया है। रितु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन भरन के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की महिला विधायक उत्साहित हैं। उन्होंने इस निर्णय की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की महिलाओं का सम्मान बताया है। मैं जानती हूं कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक दायित्व है। मैं निष्पक्षता के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। यह कहना है स्पीकर पद पर नामांकन करने वाली विधायक रितु खंडूरी का। रितु दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। इस बार पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनान...
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट

उत्तराखंड, राज्य
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट सीएम धामी ने कहा कि हमने चुनाव से पहले कहा था कि यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे। कमेटी ड्राफ्ट तैयार करेगी और इस यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लागू करेंगे। कहा कि आर्टिकल 44 के तहत राज्य को इसकी पावर है। मंत्रिमंडल ने तय किया है कि जल्द ही इसे लागू करेंगे। पहली कैबिनेट बैठक में पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्क...
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Ekana Stadium) में शपथ लेगा।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के बीच योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल शाम 4 बजे अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना (Ekana Stadium) में शपथ लेगा।

आस्था, कारोबार
योगी आदित्यनाथ सहित सात भाई-बहन है पिता फॉरेस्ट रेंजर थे योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। पिता आनंद सिंह बिष्ट एक फॉरेस्ट रेंजर थे। मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। संन्यास धारण करने से पहले योगी का नाम अजय सिंह बिष्ट था। अजय सिंह सात भाई-बहन हैं। इनमें तीन बहन और चार भाई शामिल हैं। बड़ी बहन शशि पयाल माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास प्रसाद ,चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। योगी के बड़े भाई का नाम मानवेंद्र मोहन है। दो लोग उनसे छोटे हैं जिनका नाम शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन। शैलेंद्र आर्मी में हैं, जबकि दो अन्य भाई एक कॉलेज में काम करते हैं। दो बहनें गृहणी हैं। 2020 में पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। कुलद की दाल पसंद ( फाडू ) कहते थे- दीदी बहुत अच्छा बनाती हो योगी आदित्यनाथ को कुलद की दाल ( फाडू...
योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि में जश्न: दूसरी बार बेटे की सीएम पद पर ताजपोशी से मां उत्साहित, भावुक हुई बहन ने किया भाई से यह अनुरोध   

योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि में जश्न: दूसरी बार बेटे की सीएम पद पर ताजपोशी से मां उत्साहित, भावुक हुई बहन ने किया भाई से यह अनुरोध  

उत्तराखंड
योगी आदित्यनाथ की जन्मभूमि में जश्न: दूसरी बार बेटे की सीएम पद पर ताजपोशी से मां उत्साहित, भावुक हुई बहन ने किया भाई से यह अनुरोध गढ़वाल के लाल योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर यमकेश्वर और कोटद्वार समेत समूचे गढ़वाल में खुशी की लहर छा गई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री की शपथ ली, वैसे ही उनके पैतृक गांव पंचूर में परिजन और ग्रामीण झूम उठे। खुशी में परिजनों और ग्रामीणों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई। इससे पूर्व बीते 10 मार्च को भी गांव में जश्न का माहौल रहा, जब चुनाव परिणाम घोषित होने पर भाजपा ने उनके नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाएंगे। उत्तराखंड को भी इसका ...