Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं।   कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वि...
धामी-सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए सतपाल महाराज ने पर्यटन क्षेत्र में किए अहम निर्णय

धामी-सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए सतपाल महाराज ने पर्यटन क्षेत्र में किए अहम निर्णय

उत्तराखंड
धामी-सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए सतपाल महाराज ने पर्यटन क्षेत्र में किए अहम निर्णय     देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।   श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB) श्री संदीप तिवारी, IAS - ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत सभी 20 एजेण्डा बिन्दुओं को सर्वसम्मति से अन...
फुटबॉल के आकार के विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

फुटबॉल के आकार के विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

उत्तराखंड
    फुटबॉल के आकार के विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। विशेष बात यह रही कि करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने स्तन के उभार को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उन्हें अस्पत...
कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक

कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक

उत्तराखंड
कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का थारू सांस्कृतिक नृत्य और अंगवस्त्र ओढ़ाकर हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का थारू सांस्कृतिक नृत्य और अंगवस्त्र ओढ़ाकर हुआ जोरदार स्वागत

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का थारू सांस्कृतिक नृत्य और अंगवस्त्र ओढ़ाकर हुआ जोरदार स्वागत खटीमा, 14 जून, 2026(सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीएलएफ द्वारा संचालित दीदी कैफे का फीता...
भ्रष्टाचार पर धामी का डबल अटैक, लोकायुक्त चयन के लिए बनी सर्च कमेटी

भ्रष्टाचार पर धामी का डबल अटैक, लोकायुक्त चयन के लिए बनी सर्च कमेटी

उत्तराखंड
भ्रष्टाचार पर धामी का डबल अटैक, लोकायुक्त चयन के लिए बनी सर्च कमेटी मुख्यमंत्री धामी ने लोकायुक्त चयन के लिए सर्च कमेटी गठित कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संस्थागत निगरानी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु उच्चस्तरीय खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन किया गया है, जिससे राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति पर बनाई गई इस खोजबीन समिति में न्यायिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समिति का दायित्व लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए योग्य, निष्पक्ष और सक्षम व्यक्तियों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा। गठित खोजबीन समिति के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति...
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

उत्तराखंड
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर रुद्रप्रयाग, 12 जून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विशेष र...
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी प्रधानमंत्री जी को पत्र   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, वे आने वा...
15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हों: धामी

15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हों: धामी

उत्तराखंड
15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त हों: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी रखें।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के बाद 15 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेष कार्यों को मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। पुलों, कल्वर्टों एवं ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा सभी नालों एवं जल नि...