Wednesday, September 16News That Matters

उत्तराखंड

धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय

धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय

उत्तराखंड
धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भ...
मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भीमताल क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणा की गई, जिसमें भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों हेतु एक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण, भीमेश्वर मंदिर एवं ओखलकांडा पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर माला मिशन में जोड़े जाने, रामगढ़ ब्लॉक के ओढ़ाखांन से मुक्तेश्वर मोटर मार्ग, जीप मार्ग का मिलान, रामगढ़ उप तहसील का शीघ्र संचालन किये जाने के साथ क्षेत्र में प्राधिकरण की समस्या के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर समस्या का समाधान किया जाना शामिल है।   मुख्यमंत्री ने सभी को ...
सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का एक्शन, सीएमओ को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का एक्शन, सीएमओ को नोटिस

उत्तराखंड
सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का एक्शन, सीएमओ को नोटिस देहरादून 04 जून, 2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक मामलों का प्रभावी समाधान किया जाए।   जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि’’ के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर टास्क ऑफिसर नामित कर प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और गुण...
उत्तराखंड इंतजार करता रहा, राहुल गांधी दिल्ली लौट गए

उत्तराखंड इंतजार करता रहा, राहुल गांधी दिल्ली लौट गए

उत्तराखंड
  उत्तराखंड इंतजार करता रहा, राहुल गांधी दिल्ली लौट गए     कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया। अल्मोड़ा में जनता को संबोधित करने और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करने का कार्यक्रम था, लेकिन पंतनगर पहुंचने के बाद मौसम खराब होने की सूचना मिली और राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या कांग्रेस नेतृत्व का उत्तराखंड से रिश्ता केवल चुनावी मंचों तक सीमित है? उत्तराखंड की जनता भली-भांति जानती है कि यह कोई मैदानी प्रदेश नहीं है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है, रास्ते कठिन हो सकते हैं और चुनौतियां अचानक सामने आ सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से अल्मोड़ा पहुंचने का प्रयास नहीं किया जा सकता था? क्या कुछ घंटे इंतजार नहीं क...
सीमांत चमोली को पर्यटन हब बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, कई विकास योजनाओं की घोषणा

सीमांत चमोली को पर्यटन हब बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, कई विकास योजनाओं की घोषणा

उत्तराखंड
    सीमांत चमोली को पर्यटन हब बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, कई विकास योजनाओं की घोषणा     जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।   इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु आधारभूत ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मु...
युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल समूह

युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल समूह

उत्तराखंड
युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल समूह देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। चयन प्रक...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का सक्रिय भागीदार बनाना है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का सक्रिय भागीदार बनाना है

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का सक्रिय भागीदार बनाना है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भवि...
मुख्यमंत्री धामी की नई एसओपी में रात के समय घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर पूर्ण रोक

मुख्यमंत्री धामी की नई एसओपी में रात के समय घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर पूर्ण रोक

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की नई एसओपी में रात के समय घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर पूर्ण रोक       राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं के कल्याण एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री, श्री हेमकुण्ड साहिब एवं आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर अश्ववंशीय पशुओं (घोड़ा-खच्चर आदि) के संचालन हेतु नवीन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में अपर सचिव सन्तोष बडोनी द्वारा निदेशक पशुपालन को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि नई एसओपी के अंतर्गत मा० उच्च न्यायालय नैनीताल एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुरूप यात्रा मार्गों की वहन क्षमता निर्धारित की गई है। केदारनाथ यात्रा मार...
मुख्यमंत्री धामी बोले– जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री धामी बोले– जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी बोले– जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा,डॉ0 नवीन भट्ट,अमित कुमार पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिध...