Thursday, September 17News That Matters

उत्तराखंड

सीएम धामी ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

सीएम धामी ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना

उत्तराखंड
सीएम धामी खटीमा में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे, दिवंगत आत्माओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     सीएम धामी ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कालोनी में स्वo विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्वo भूपेंद्र सिंह चुफाल एवं राजेंद्र नगर निवासी स्वo प्रकाश रावत के आवास पर पहुँच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथम...
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में की सहभागिता

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में की सहभागिता

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में की सहभागिता         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक ...
चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन और जनहितकारी योजनाओं पर फुल फोकस, डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के नए डीएम

चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन और जनहितकारी योजनाओं पर फुल फोकस, डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के नए डीएम

उत्तराखंड
चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन और जनहितकारी योजनाओं पर फुल फोकस, डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के नए डीएम देहरादून जनपद में नए जिलाधिकारी के रूप में डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल का स्थानांतरण सचिवालय में किया गया है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के बाद जहां सविन बंसल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने भावुक विदाई दी, वहीं अब जनपद की कमान ऐसे प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में आई है, जिनकी पहचान भी जनकेंद्रित, संवेदनशील और नवाचार आधारित कार्यशैली के रूप में रही है।   जिलाधिकारी सविन बंसल ने सितंबर 2024 से देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासन को आमजन के और करीब लाने का प्रयास किया। उनके कार्यकाल में कई ऐसी पहलें शुरू हुईं, जिन्होंने सीधे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत और नई दिशा देने का कार्य किया।   बालिक...
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड
    खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत,आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।     इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंप...
मुख्यमंत्री धामी बोले – मौसम प्रतिकूल होने पर भी हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री धामी बोले – मौसम प्रतिकूल होने पर भी हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी बोले – मौसम प्रतिकूल होने पर भी हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए   देहरादून। चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। आज शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबं...
प्रदीप सकलानी के खुलासों के बाद हेम भट्ट से पूछताछ, पांडे ने शुरू की बयानबाजी

प्रदीप सकलानी के खुलासों के बाद हेम भट्ट से पूछताछ, पांडे ने शुरू की बयानबाजी

उत्तराखंड
प्रदीप सकलानी के खुलासों के बाद हेम भट्ट से पूछताछ, पांडे ने शुरू की बयानबाजी       20 हजार के इनामी और दर्जनों भूमि धोखाधड़ी मामलों में जेल भेजे जा चुके प्रदीप सकलानी से पूछताछ में कई संदिग्ध नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी है। इसी क्रम में पत्रकार हेम भट्ट को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, लेकिन भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने इसे “गिरफ्तारी” बताकर राजनीतिक रंग देने की कोशिश शुरू कर दी। अब पुलिस की आधिकारिक जानकारी ने पांडे के दावों की पोल खोल दी है। पुलिस ने साफ कहा है कि हेम भट्ट को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि प्रदीप सकलानी द्वारा पूछताछ में बताए गए संदिग्ध संपर्कों के आधार पर उनसे जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि प्रदीप सकलानी पर 26 से अधिक जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और कई मामलों में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। जांच एजेंसि...
सीएचसी रायपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

सीएचसी रायपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड
सीएचसी रायपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा क...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा, सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्य...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी की हिण्डोलाखाल पेयजल योजना के लिए ऊर्जा दक्ष पम्पों हेतु ₹9.73 करोड़ स्वीकृत किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी की हिण्डोलाखाल पेयजल योजना के लिए ऊर्जा दक्ष पम्पों हेतु ₹9.73 करोड़ स्वीकृत किए

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी की हिण्डोलाखाल पेयजल योजना के लिए ऊर्जा दक्ष पम्पों हेतु ₹9.73 करोड़ स्वीकृत किए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में ₹ 19.53 करोड़, जनपद अल्मोड़ा में विध...