Thursday, September 17News That Matters

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री को गद्दार कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता : धामी”

प्रधानमंत्री को गद्दार कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता : धामी”

Uncategorized, उत्तराखंड
    “प्रधानमंत्री को गद्दार कहना कांग्रेस की विकृत मानसिकता : धामी”   देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता क...
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए। मुख्यमंत्री श्री धाम...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान, 3 आरोपी गिरफ्तार     चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में विभाग की टीम लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान संचालित कर रही है। चारधाम यात्रा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के तीनों विकासखंडों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रा मार्गों और आसपास के क्षेत...
सिर्फ घोषणाएं नहीं, धरातल पर दिख रहा विकास  मुख्यमंत्री धामी बना रहे आधुनिक और आत्मनिर्भर उत्तराखंड

सिर्फ घोषणाएं नहीं, धरातल पर दिख रहा विकास मुख्यमंत्री धामी बना रहे आधुनिक और आत्मनिर्भर उत्तराखंड

उत्तराखंड
सिर्फ घोषणाएं नहीं, धरातल पर दिख रहा विकास मुख्यमंत्री धामी बना रहे आधुनिक और आत्मनिर्भर उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा ...
लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल समापन

लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल समापन

उत्तराखंड
लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल समापन         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में आयोजित ऐतिहासिक ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ के समापन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत को देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श जिला बनाना राज्य सरकार का ‘विकल्प रहित संकल्प’ है।   04 मई से प्रारंभ हुए 13 दिवसीय इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव का आज हर्षोल्लास और जनउत्साह के साथ विधिवत समापन हो गया।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगरपालिका परिषद चम्पावत, जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस भव्य, गरिमामयी और सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को जी...
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने सुगम शिक्षा के संकल्प को किया साकार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों से पूरे उत्तर भारत में बढ़ी प्रतिष्ठा

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने सुगम शिक्षा के संकल्प को किया साकार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों से पूरे उत्तर भारत में बढ़ी प्रतिष्ठा

उत्तराखंड
  एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने सुगम शिक्षा के संकल्प को किया साकार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों से पूरे उत्तर भारत में बढ़ी प्रतिष्ठा     श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।   श्री गुरू राम राय एजुकेशन...
मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रबंधन से केदारनाथ यात्रा बनी सुरक्षित और सुगम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रबंधन से केदारनाथ यात्रा बनी सुरक्षित और सुगम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी के कुशल प्रबंधन से केदारनाथ यात्रा बनी सुरक्षित और सुगम, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   चारों धामों में आस्था और विश्वास का जबरदस्त उल...
पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के तीन जिलों को दी बड़ी वित्तीय राहत

पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के तीन जिलों को दी बड़ी वित्तीय राहत

उत्तराखंड
पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के तीन जिलों को दी बड़ी वित्तीय राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।   मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना” कार्य हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹2.00 दो करोड़, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने ...
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहराया भगवा: धामी

कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहराया भगवा: धामी

उत्तराखंड
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लहराया भगवा: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।   पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कार्...
शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे से धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री धामी

शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे से धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
शीतकालीन यात्रा, आदि कैलाश और हेमकुंड रोपवे से धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रत...