Saturday, October 31News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने पर दिया जोर पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव जाने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्...
पिथौरागढ़ की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत दिखे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़ की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत दिखे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
पिथौरागढ़ की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत दिखे मुख्यमंत्री धामी पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए।   मुख्यमंत्री श्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त...
विषम मौसम, कठिन रास्ते और कम ऑक्सीजन के बीच धावकों का दमखम, सीएम धामी बोले—यह साहस और संकल्प की परीक्षा

विषम मौसम, कठिन रास्ते और कम ऑक्सीजन के बीच धावकों का दमखम, सीएम धामी बोले—यह साहस और संकल्प की परीक्षा

उत्तराखंड
विषम मौसम, कठिन रास्ते और कम ऑक्सीजन के बीच धावकों का दमखम, सीएम धामी बोले—यह साहस और संकल्प की परीक्षा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट परंपराओं की झलक देखने को मिली।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि साहस, संकल्प, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन रास्तों, विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन के बीच इस प्...
हिमालय में फंसे लोगों की सुरक्षा पर धामी की सीधी नजर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हिमालय में फंसे लोगों की सुरक्षा पर धामी की सीधी नजर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड
हिमालय में फंसे लोगों की सुरक्षा पर धामी की सीधी नजर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू तथा शेष लोगों को सुरक...
5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, आत्मनिर्भर बन रही मातृशक्ति

5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, आत्मनिर्भर बन रही मातृशक्ति

उत्तराखंड
5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, आत्मनिर्भर बन रही मातृशक्ति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात उन्होंने हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तराखंड की स...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया होगी सरल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया होगी सरल

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया होगी सरल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता, अटू...
“उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है”

“उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है”

उत्तराखंड
"उत्तराखंड शिक्षा, सुशासन और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है" मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग "समावेशी शिक्षा मिशन-2030" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया।   मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवी लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है।   मुख्यमंत्री न...
विकास, सुरक्षा और जनसेवा का मजबूत संदेश लेकर चम्पावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

विकास, सुरक्षा और जनसेवा का मजबूत संदेश लेकर चम्पावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
विकास, सुरक्षा और जनसेवा का मजबूत संदेश लेकर चम्पावत पहुंचे मुख्यमंत्री धामी जनपद चम्पावत के बूमघाट में रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा (तटबंध) निर्माण कार्य तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।   कार्यक्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा तथा छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।   कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर संचालित बाढ़ सुरक्षा...
सीएम धामी ने प्रदेशभर में विकास कार्यों को दी नई गति, ₹42 करोड़ मंजूर

सीएम धामी ने प्रदेशभर में विकास कार्यों को दी नई गति, ₹42 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड
सीएम धामी ने प्रदेशभर में विकास कार्यों को दी नई गति, ₹42 करोड़ मंजूर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की विधानसभा धारचूला के अन्तर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौन्दर्यीकरण व चार दीवारी निर्माण हेतु ₹ 85.00 लाख तथा विधानसभा सल्ट हेतु कुलान्टेश्वर महादेव के मेला स्थल के सौन्द्रर्यीकरण हेतु ₹ 50.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर हेतु मेवड़ नागड़ के श्मशान घाट में बाउण्ड्रीव...
सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया: धामी

सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया: धामी

उत्तराखंड
सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लो...